खेलो इंडिया स्कूल गेम्स-2018 में चयनित खिलाड़ियों को 8 साल की स्कॉलरशिप (लीड-1)

भोपाल, 16 जनवरी (आईएएनएस)। केंद्र सरकार के खेल एवं युवा मामलों के मंत्रालय द्वारा शुरू किए गए खेलो इंडिया स्कूल गेम्स-2018 प्रतियोगिता में चयनित होने वाले राज्य के खिलाड़ियों को आठ साल तक बतौर स्कॉलरशिप पांच लाख रुपये मिलेंगे।

इन खिलाड़ियों को हर साल यह राशि दी जाएगी। राज्य के लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा मंगलवार को इसकी जानकारी दी गई।

आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, खेलो इंडिया स्कूल गेम्स प्रतियोगिता 31 जनवरी से आठ फरवरी तक नई दिल्ली में आयोजित की जा रही है। इन प्रतियोगिताओं में 16 खेलों को शामिल किया गया है। प्रतियोगिताओं में 17 वर्ष से कम आयु वर्ग के बालक-बालिकाएं भाग ले सकेंगे।

इस प्रतियोगिता में चयनित प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आठ वर्ष तक के लिए पांच लाख रुपये प्रतिवर्ष की स्कॉलरशिप दी जाएगी। वर्ष 2017-18 में हुई 63वीं राष्ट्रीय स्कूल प्रतियोगिता के प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों का चयन किया गया है।

संचालनालय के मुताबिक, संबंधित खिलाड़ियों की जानकारी नई दिल्ली में होने वाली प्रतियोगिता के लिए ऑनलाइन भेजी जानी है।

जानकारी के साथ स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया व स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया की तरफ से खिलाड़ियों को दिए जाने वाले प्रमाणपत्र भी मांगे गए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493