‘फेरस’ में कोई नायक नहीं है : विजय राज

मुंबई, 17 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेता विजय राज का कहना है कि आगामी फिल्म ‘फेरस’ में केवल नकारात्मक किरदार ही हैं और इसमें कोई नायक नहीं हैं।

मुंबई, 17 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेता विजय राज का कहना है कि आगामी फिल्म ‘फेरस’ में केवल नकारात्मक किरदार ही हैं और इसमें कोई नायक नहीं हैं।

विजय ने आईएएनएस से कहा, “फिल्म अपराध पर आधारित है। इसकी पटकथा अपरंपरागत है।”

विजय ने फिल्म की विषयवस्तु की वजह से इसे तुरंत स्वीकार कर लिया।

उन्होंने कहा, “फिल्म में कोई नायक नहीं है। सभी किरदार नकारात्मक हैं, बल्कि बेहद नकारात्मक हैं।”

शौर्या सिंह द्वारा लिखित और निर्देशित फिल्म में जाकिर हुसैन, विक्रमजीत कंवरपाल और गोपाल के. सिंह जैसे किरादार भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि फिल्म ऐसी होनी चाहिए जो दर्शकों को झकझोर दे। 2018 के मध्य में दुनिया भर में रिलीज होने से पहले, मैं ‘फेरस’ को फिल्म-महोत्सवों में भी भेजूंगा। मैं चाहता हूं कि लोग इसका आनंद लें और इसे अच्छी याद के रूप में संजो कर रखें।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493