आस्ट्रेलियन ओपन : तीसरे दौर में पहुंचे एडमंड

मेलबर्न, 17 जनवरी (आईएएनएस)। ब्रिटेन के 23 वर्षीय खिलाड़ी केल एडमंड ने आस्ट्रेलियन ओपन ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट में अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखते हुए तीसरे दौर में प्रवेश कर लिया है।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, एडमंड ने बुधवार को दूसरे दौर में उज्बेकिस्तान के डेनिस इस्टोमिन को मात दी।

वर्ल्ड रैंकिंग में 49वें स्थान पर काबिज एडमंड ने मेलबर्न पार्क में खेले गए इस मैच में इस्टोमिन को सीधे सेटों में 6-2, 6-2, 6-4 से मात दी। तीसरे दौर में उनका सामना जॉर्जिया के निकोलोज बासिलाशविली से होगा।

एडमंड ने कहा, “यह एक पेशेवर प्रदर्शन था। मेरी योजना जीत हासिल करने की थी, फिर चाहे इसमें तीन से चार घंटे की देरी ही क्यों न लगती।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493