फ्लामेंगो में शामिल हुए सिटी के खिलाड़ी मोरेनो

रियो डी जनेरियो, 17 जनवरी (आईएएनएस)। मैनचेस्टर सिटी के फारवर्ड मार्लोस मोरेनो एक साल के ऋण करार पर फ्लामेंगो में शामिल हुए हैं।

ब्राजीलियाई क्लब फ्लामेंगो ने इसकी घोषणा की।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, कोलंबिया के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी इससे पहले ऋण करार पर गिरोना क्लब में थे। उन्होंने छह माह में इस क्लब के लिए चार मैच खेले।

मोरेनो मेडिकल टेस्ट के लिए रियो डी जनेरियो आए थे और उन्होंने सोमवार को टीम के साथ पहले प्रशिक्षण सत्र में भी हिस्सा लिया।

सिटी क्लब ने अगस्त, 2016 में मोरेनो के साथ करार किया था। उन्हें कोलंबिया के क्लब एटलेटिको नेशनल से सिटी क्लब में शामिल किया गया था। हालांकि, 21 वर्षीय खिलाड़ी ने अभी तक पेप गार्डियोला की टीम के लिए एक भी मैच नहीं खेला है।

कोलंबिया की राष्ट्रीय टीम के लिए मोरेनो आठ मैच खेल चुके हैं और उन्होंने एक गोल दागा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493