आस्ट्रेलियन ओपन : सोंगा ने तीसरे दौर में प्रवेश किया

मेलबर्न, 17 जनवरी (आईएएनएस)। फ्रांस के टेनिस खिलाड़ी जो-विलफ्रेड सोंगा ने बुधवार को साल के पहले ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट आस्ट्रेलियन ओपन के तीसरे दौर में प्रवेश कर लिया है।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, वर्ल्ड नम्बर-15 सोंगा ने पुरुष एकल वर्ग के दूसरे दौर में कनाडा के खिलाड़ी डेनिस शापोवालोव को मात दी।

सोंगा ने 18 वर्षीय खिलाड़ी डेनिस को 3-6, 6-3, 1-6, 7-6 (7-4), 7-5 से जीत हासिल कर तीसरे दौर में प्रवेश किया, जहां उनका सामना निक किर्गियोस या विक्टर ट्राइओकी में से किसी एक खिलाड़ी से होगा।

फ्रांस के 32 वर्षीय खिलाड़ी सोंगा ने कहा, “मैंने कोशिश की और मैं बहुत खुश हूं। मैंने आज एक बड़ी लड़ाई लड़ी है। इन युवा खिलाड़ियों के खिलाफ मैच खेलना आसान नहीं है।”

इसके अलावा, एक अन्य मैच में टूर्नामेंट की छठी सीड मारिन सिलिक ने भी जोआओ सोउसा को सीधे सेटों में 6-1, 7-5, 6-2 से मात दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493