उम्मीदों पर खरा उतरने का है दबाव : समीर सोनी

मुंबई, 17 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेता समीर सोनी शुक्रवार को रिलीज हो रही फिल्म ‘माइ बर्थडे सॉन्ग’ से निर्देशन में कदम रख रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह दर्शकों और हस्तियों की उम्मीद को पूरा करने का दबाव महसूस कर रहे हैं जिन्होंने फिल्म के पक्ष में ट्वीट किया है।

उन्होंने कहा, “दर्शकों ने फिल्म के ट्रेलर पर सकारात्मक प्रतिक्रिया जताई है। हमारे फिल्म उद्योग से अमिताभ बच्चन, सलमान खान, करण जौहर, एकता कपूर ने फिल्म के ट्रेलर की प्रशंसा की। इसलिए मैं खुश हूं लेकिन मैं उन लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने का दबाव भी महसूस कर रहा हूं।”

समीर ने मंगलवार को फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग के मौके पर कहा, “हमने यह फिल्म अपनी पसंद के आधार पर बनाई है और मुझे लगता है कि हमने अच्छी फिल्म बनाई है। हालांकि मुझे उम्मीद है कि युवा दर्शक इस फिल्म का आनंद लेने के लिए सिनेमाघरों में जरूर जाएंगे।”

स्क्रीनिंग के मौके पर संजय सूरी, रोहित रॉय, संगीता बिजलानी, नीतू सिंह, सोहेल खान, चंकी पांडे, तुषार कपूर, नोरा फतेही, संजय कपूर, सोनाली बेंद्रे और नीलम कोठारी मौजूद थीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493