मैं गर्भवती नहीं हूं : बिपाशा

मुंबई, 18 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेत्री बिपाशा बसु ने बुधवार को उनकी गर्भवती होने की आ रही खबरों को सिरे से नकार दिया।

अभिनेता करण सिंह ग्रोवर से शादी के बंधन में बंधने वाली बिपाशा ने ट्विटर पर उनके गर्भवती होने की अफवाहों पर प्रतिक्रिया दी।

बिपाशा ने ट्वीट कर कहा, “मैं एक बैग अपनी गोद में लेकर अपनी कार में बैठ रही थी और तभी वहां कुछ मीडिया वालों ने फिर से मुझसे गर्भवती होने के बारे में पूछना शुरू कर दिया। मैं गर्भवती नहीं हूं। इससे परेशान हो चुकी हूं। शांत रहिए। यह केवल तभी होगा जब हम चाहेंगे।”

बिपाशा और करण 2015 में आई फिल्म ‘अलोन’ में साथ दिखाई दिए थे और दोनों 2016 में शादी के बंधन में बंध गए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493