सनी देओल की फिल्म में शामिल हुए करणवीर शर्मा

मुंबई, 18 जनवरी (आईएएनएस)। ‘जिद’ और ‘शादी में जरूर आना’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुके अभिनेता करणवीर शर्मा एक्शन थ्रिलर फिल्म में शामिल हुए हैं। इसमें अभिनेता सनी देओल जैसे सितारे भी हैं।

टोनी डिसूजा के प्रोडक्शन हाउस द्वारा निर्मित फिल्म के बारे में करण ने कहा, “यह एक एक्शन थ्रिलर है। मैं मिश्रित मार्शल आर्ट्स में प्रशिक्षित हूं और मैंने अपने स्टंट (’24’ के दो सत्र) खुद किए हैं।”

उन्होंने कहा, “निर्देशक (बेहजाद खम्बाट्टा) और मैं अपने ²ष्टिकोण में जितना हो सके वास्तविक होने की कोशिश कर रहे हैं।”

करणवीर स्टंट के लिए प्रशिक्षण ले रहे हैं और इन दिनों अपनी फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493