आइडिया की नई पेशकश, 398 रुपये के रिचार्ज पर 3,300 तक का कैशबैक

नई दिल्ली, 18 जनवरी (आईएएनएस)। दूरसंचार सेवा प्रदाता आइडिया सेल्यूलर ने गुरुवार को 398 रुपये और उससे अधिक राशि के रिचार्ज पर 3,300 रुपये का कैशबैक की पेशकश की घोषणा की। कंपनी का यह ऑफर 10 फरवरी तक रहेगा।

कंपनी की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक, 398 और उससे अधिक के अनलिमिटेड रिचार्ज प्लान पर आडिया की ओर से ग्राहकों को 50 रुपये राशि के आठ वॉउचर दिए जाएंगे। लेकिन इसके लिए ऑनलाइन चैनल से ही रिचार्ज करना होगा।

कंपनी की ओर से यह भी कहा गया कि ग्राहक अपने वॉउचर से बाद में 300 रुपये और उससे अधिक राशि का रिचार्ज एक साल के लिए करवा सकता है।

कंपनी ने कहा, “ग्राहकों को 2700 रुपये मूल्य के पांच शॉपिंग कूपन भी दिए जाएंगे, जिनका उपयोग करके साझीदार स्टोर या वेबसाइट से कई ब्रांड की चीजों की खरीदारी की जा सकती है।”

इसके अतिरिक्त, कंपनी के एप या वेबसाइट से रिजार्च करने पर 200 रुपये का वलेट कैशबैक दिया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493