आस्ट्रेलियन ओपन : पुरुष युगल वर्ग में चमके भारतीय खिलाड़ी (लीड-1)

मेलबर्न, 18 जनवरी (आईएएनएस)। भारत के स्टार टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस, रोहन बोपन्ना और दिविज शरण ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट आस्ट्रेलियन ओपन के पुरुष युगल वर्ग के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया है।

गुरुवार को तीनों खिलाड़ियों ने अपने-अपने मुकाबले में जीत हासिल की।

पेस और उनके साथी खिलाड़ी पूरव रजा ने पहले दौर में जॉर्जिया के निकोलोज बासिलाशविलि और हंगरी के आंद्रेस हैदर-मॉरेर की जोड़ी को सीधे सेचों में 6-2, 6-3 से हराया।

पुरुष युगल वर्ग के दूसरे दौर में पेस-रजा की जोड़ी का सामना ब्रिटिश खिलाड़ी जैमी मरे और ब्राजील के ब्रूनो सोआरेस की जोड़ी से होगा।

मरे और सुआरेस की जोड़ी ने पहले दौर में अमेरिका के डी. यंग और फ्रांसिस टियाफोए की जोड़ी को 5-7, 6-4, 6-4 से हराया था।

इस बीच, 10वीं सीड बोपन्ना और फ्रांस के स्टार एडुअर्ड रोजर-वासेलिन की जोड़ी ने कनाडा के वासेक पोसिपिसिल और अमेरिका के रेयान हेरिसन की जोड़ी को 6-2, 7-6 से हराया।

इसके अलावा, एक अन्य मैच में 16वीं सीड शरण ने अपने अमेरिकी साथी राजीव राम के साथ मिलकर पहले दौर में सर्बिया के विक्टर ट्रोइकी और रोमानिया के मॉरियस कोपिल की जोड़ी को सीधे सेटों में 7-6, 6-4 से हराया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493