नई दिल्ली, 18 जनवरी (आईएएनएस)। देश की प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनी भारती एयरटेल का शुद्ध मुनाफा चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 39.3 फीसदी घट गया है।
कंपनी की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि भारती एयरटेल का शुद्ध मुनाफा वित्त वर्ष 2017-18 की तीसरी तिमाही में 306 करोड़ रुपये रहा। जबकि पिछले साल 2016-17 की समीक्षाधीन अवधि में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 504 करोड़ रुपये था।
वित्त वर्ष 2017-18 की तीसरी तिमाही में कंपनी का कुल राजस्व 20,319 करोड़ रुपये रहा, जोकि पिछले साल 2016-17 की समीक्षाधीन अवधि में कंपनी के कुल राजस्व 23,336 करोड़ रुपये से 12.9 फीसदी कम है।
dharmpath.com dharmpath