लंदन, 19 जनवरी (आईएएनएस)। ब्रिटेन के प्रिंस हैरी और अमेरिकी अभिनेत्री मेगन मार्केल सगाई के बाद गुरुवार को पहली बार आधिकारिक तौर पर वेल्स पहुंचे, जहां शाही जोड़े को देखने के लिए दर्जनों की कतार लग गई।
समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, इस शाही जोड़े ने वेल्स के कार्डिफ केसल का दौरा किया। जोड़े ने पिछले साल दिसंबर में सगाई की घोषणा की थी।
हैरी (33) और मार्केल (36) विंडसर कैसल में 19 मई को शादी के बंधन में बंधेंगे।
दोनों की मुलाकात वर्ष 2016 में एक दोस्त के जरिए हुए थी।
dharmpath.com dharmpath