ऋचा चड्डा म्यूजिक वीडियों में नजर आएंगी

मुंबई, 19 जनवरी (आईएएनएस)। गायिका शिबानी कश्यप के नए गीत ‘वानाबी फ्री’ के वीडियो में अभिनेत्री ऋचा चड्डा नजर आएंगी।

यह गाना हर किसी को सोशल मीडिया की बेड़ियों से आजाद करने को प्रोत्साहित करता है।

ऋचा ने कहा, “शिबानी दोस्त हैं और मुझे खुशी है कि मैं उनके साथ काम कर रही हूं। उन्होंने किसी पार्टी नंबर या रोमांटिक गाने की बजाए समाज में बढ़ रही समस्याओं को ध्यान में रखते हुए एक सार्थक गाना तैयार किया है।”

‘वानाबी फ्री’ के साथ गायिका का उद्देश्य लोगों की सोशल मीडिया की लत छुड़ाना है।

उनका मानना है कि वीडियो में ऋचा पूरी तरह फिट हैं क्योंकि वह एक अभिनेत्री हैं। वह सोशल मीडिया पर स्वतंत्र रूप से अपनी बात रखने के लिए पहचानी जाती हैं।

ऋचा ने जनवरी की शुरुआत में गोवा में वीडियो की शूटिंग पूरी की।

यह गीत जनवरी के अंत तक जी म्यूजिक लेबल के तहत रिलीज होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493