आस्ट्रेलियन ओपन : प्री-क्वार्टर फाइनल में बोपन्ना, शरण (लीड-1)

मेलबर्न, 19 जनवरी (आईएएनएस)। भारत के स्टार टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना और दिविज शरण ने अपने-अपने मैचों में जीत हासिल कर साल के पहले ग्रैंड स्लैम -आस्ट्रेलियन ओपन के युगल मुकाबलों के प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

बोपन्ना ने शुक्रवार को खेले गए पुरुष युगल वर्ग में अपने फ्रांसीसी साझेदार एडुअर्ड रोजर-वासेलिन के साथ पुर्तगाल के जोआओ सोउसा और अर्जेटीना के लियोनाडरे मायेर को मात दी।

एडुअर्ड और बोपन्ना की जोड़ी ने जोआओ और मायेर को दूसरे दौर में 6-2, 7-6 (7-3) से मात देकर तीसरे दौर में प्रवेश किया।

इस बीच, शरण ने अपने अमेरिकी जोड़ीदार राजीव राम के साथ मिलकर इटली के फाबियो फोगनीनी और स्पेन के मार्सेल ग्रानोलर्स को हराकर तीसरे दौर में प्रवेश किया।

शरण और राजीव की जोड़ी ने पुरुष युगल वर्ग के दूसरे दौर में 4-6, 7-6 (7-4), 6-2 से मात दी।

इसके अलावा, पाविक और माराच ने अपने संघर्षपूर्ण मैच में न्यूजीलैंड के आर्टेम सिताक और होलैंड के वेस्ले कूलहोफ की जोड़ी को सीधे सेटों में 6-7 (5-7), 6-4, 6-4 से हराकर जीत हासिल की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493