विप्रो का मुनाफा 11 फीसदी गिरा

बेंगलुरू, 19 जनवरी (आईएएनएस)। चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के दौरान वैश्विक सॉफ्टवेयर दिग्गज विप्रो के मुनाफे में पिछली तिमाही के मुनाफे की तुलना में क्रमिक आधार पर 11.4 फीसदी तथा साल-दर-साल आधार पर वित्त वर्ष 2016-17 की तीसरी तिमाही की तुलना में 8.3 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।

समीक्षाधीन अवधि में कंपनी का मुनाफा 1,940 करोड़ रुपये रहा, जबकि चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में यह 2,190 करोड़ रुपये था तथा एक साल पहले की समान अवधि में 2,115 करोड़ रुपये था।

बीएसई में नियामकीय फाइलिंग ने आईटी दिग्गज ने कहा कि समीक्षाधीन तिमाही में उसका राजस्व 13,670 करोड़ रुपये रहा, जोकि चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही से 1.9 फीसदी अधिक है। चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में कंपनी ने 13,420 करोड़ रुपये तथा वित्त वर्ष 2016-17 की तीसरी तिमाही में 13,689 करोड़ रुपये का राजस्व दर्ज किया था।

अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय रिपोर्टिग मानक (आईएफआरएस) के तहत समीक्षाधीन अवधि में कंपनी की कुल आय 30.3 करोड़ डॉलर तथा कुल राजस्व 214.1 करोड़ डॉलर रहा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493