लॉस एंजेलिस, 20 जनवरी (आईएएनएस)। गायिका रिहाना ग्रैमी अवॉर्डस 2018 में डीजे खालिद और ब्रायसन टिलर के साथ प्रस्तुति देंगी।
वेबसाइट ‘वेराइटी डॉट कॉम’ के मुताबिक, यह तिगड़ी ‘वाइल्ड थॉट्स’ पर प्रस्तुति देगी।
खालिद ने शुक्रवार को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।
खालिद ने पोस्ट किया, “प्रशंसकों को प्यार। मैं रिहाना और ब्रायसन के साथ ग्रैमी में ‘वाइल्ड थॉट्स’ पर प्रस्तुति देने जा रहा हूं। मैं इस अवसर के लिए बहुत आभारी हूं।”
इस पुरस्कार समारोह का आयोजन 28 जनवरी को न्यूयॉर्क में होगा।
dharmpath.com dharmpath