अनुपम खेर एसएजी अवॉर्ड कार्यक्रम में शामिल होंगे

मुंबई, 20 जनवरी (आईएएनएस)। दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर लॉस एंजेलिस में होने वाले 24वें स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड (एसएजी) अवॉर्ड्स में शामिल होने के लिए तैयार हैं। इसके अलावा, वह अपनी हॉलीवुड फिल्म ‘द बिग सिक’ की टीम से मुलाकात को लेकर भी उत्साहित हैं।

‘द बिग सिक’ को दो श्रेणियों के तहत नामित किया गया है। यह समारोह रविवार को आयोजित होगा।

फिल्म में अनुपम एक पाकिस्तानी पिता की भूमिका में हैं।

अनुपम ने ट्वीट किया, “एक रोमांचक फिल्म (512वीं) की शूटिंग के लिए लॉस एंजेलिस की यात्रा पर और यकीकन साथ ही एसएजी पुरस्कारों के लिए भी। ‘द बिग सिक’ की अद्भुत टीम से दोबारा मिलने के लिए उत्साहित हूं।”

माइकल शोवाल्टर द्वारा निर्देशित ‘द बिग सिक’ हास्य अभिनेता कुमैल नानजियानी के वास्तविक जीवन पर आधारित है।

फिल्म में अनुपम के अलावा, जो काजन, हॉली हंटर, रे रोमानो और अदील अख्तर जैसे कलाकार भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

इसके अलावा, बॉलीवुड में अनुपम ‘द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर’, ‘अय्यारी’ और ‘होटल मुंबई’ जैसी फिल्मों में दिखाई देंगे।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493