फ्रेंकफर्ट का मिडफील्डर कवार के साथ करार

बर्लिन, 20 जनवरी (आईएएनएस)। जर्मनी के फुटबाल क्लब फ्रेंकफर्ट ने आक्रामक मिडफील्डर मारिजान कवार के साथ करार किया है।

कवार को रिनजिस्की मोस्तार से फ्रेंकफर्ट क्लब में शामिल किया गया है। क्लब ने आधिकारिक बयान में इसकी जानकारी दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, कवार के साथ करार कर फ्रेंकफर्ट ने अपनी मिडफील्ड को मजबूत किया है। इस करार के तहत वह जून, 2021 तक क्लब में बने रहेंगे।

फ्रेंकफर्ट के खेल निदेशक ब्रूनो हुएबनेर ने एक बयान में कहा, “कवार में काफी क्षमता है और उन्होंने यह अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर दर्शा दिया है। हम खुश हैं कि हम उनका मार्गदर्शन करेंगे।”

कवार ने मोस्तार क्लब के लिए मई, 2017 में शामिल होने के बाद से लेकर अब तक कुल 16 मैच खेले।

वर्तमान में फ्रेंकफर्ट क्लब जर्मन लीग सूची में 19वें स्थान पर है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493