स्पेनिश लीग : उलटफेर का शिकार हुआ वालेंसिया

मेड्रिड, 21 जनवरी (आईएएनएस)। स्पेनिश लीग में रविवार को खेले गए 20वें दौर के मैच में उलटफेर करते हुए लास पाल्मास ने वालेंसिया को 2-1 से हराया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, लीग में शनिवार रात को खेले गए एक अन्य मैच में विलारियल ने लेवांते को 2-1 से हराया, वहीं गिरोना ने एटलेटिको मेड्रिड को 1-1 से ड्रॉ पर रोका।

लीग सूची में 19वें स्थान पर काबिज लेवांते ने तीसरे स्थान पर काबिज वालेंसिया के खिलाफ दूसरे हाफ में अच्छा प्रदर्शन किया।

पहले हाफ में वालेंसिया ने पांचवें मिनट में सांती मीना की ओर से दागे गए गोल के दम पर बढ़त हासिल की। इसके बाद, 20वें मिनट में जोनाथन विएरा ने गोल कर स्कोर 1-1 से बराबर किया।

लास पाल्मास ने दूसरे हाफ में वालेंसिया को गोल करने का मौका नहीं दिया। 53वें मिनट में जोनाथन कालेरी के गोल से पाल्मास ने 2-1 से जीत हासिल की।

इसके अलावा, विलारियल के लिए ट्रिग्वेरोस और चेरीशेव ने दो गोल किए। इस मैच में लेवांते के लिए एकमात्र गोल रोजर ने किया, जो जीत के लिए पर्याप्त नहीं था।

एटलेटिको के लिए एंटोनी ग्रीजमान ने गोल किया, वहीं गिरोना के लिए पोर्टु ने गोल किया। इस कारण मैच 1-1 से बराबरी पर समाप्त हुआ।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493