मलयालम अभिनेत्री भावना ने कन्नड़ निर्माता नवीन संग रचाई शादी

त्रिशूर (केरल), 22 जनवरी (आईएएनएस)। मलयालम अभिनेत्री भावना सोमवार को यहां एक मंदिर में कन्नड़ फिल्म निर्माता नवीन के साथ शादी के बंधन में बंध गई। दोनों ने वर्ष 2017 में सगाई की थी।

शादी में दोनों पक्षों के करीबी रिश्तेदार और खास दोस्त ही शामिल हुए।

विवाह से जुड़ी रस्में केरल हिंदू परंपराओं के अनुसार हुईं।

प्रशंसकों को रोकने के लिए 100 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया।

शादी सादगी के साथ सम्पन्न हुई, जिसके बाद दोनों एक ऑडिटॉरियम गए, जहां शानदार भोज का आयोजन किया गया था।

शाम को नवविवाहित जोड़े के दक्षिण भारतीय फिल्म उद्योग के दोस्तों के लिए विशेष रिसेप्शन का आयोजन किया जाएगा।

भावना का असली नाम कार्तिका मेनन है। लेकिन, 15 वर्ष पूर्व दक्षिणी फिल्म उद्योग में शुरुआत के दौरान उनका नाम भावना रख दिया गया। 31 वर्षीया अभिनेत्री दक्षिण भारतीय फिल्म-जगत का लोकप्रिय चेहरा हैं।

उन्हें ‘नम्मल’, ‘दैवानामाथिल’, ‘क्रोनिक बैचलर’ जैसी फिल्मों के लिए जाना-जाता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493