आस्ट्रेलियन ओपन : जोकोविक को चौंकाकर क्वार्टर फाइनल में पहुंचे चुंग

मेलबर्न, 22 जनवरी (आईएएनएस)। दक्षिण कोरिया के 21 वर्षीय खिलाड़ी हेयोन चुंग ने सोमवार को बड़ा उलटफेर करते हुए छह बार के आस्ट्रेलियन ओपन विजेता नोवाक जोकोविक को मात देकर इस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

वर्ल्ड नम्बर-58 चुंग किसी भी ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाले पहले कोरियाई खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले वह बीते साल फ्रेंच ओपन के तीसरे दौर में पहुंचे थे। यह किसी ग्रैंड स्लैम मे इससे पहले उनका श्रेष्ठ प्रदर्शन था।

दक्षिण कोरिया के 21 वर्षीय खिलाड़ी चुंग ने पुरुष एकल वर्ग के चौथे दौर में तीन घंटे 21 मिनट तक चले मैराथन मैच में वर्ल्ड नम्बर-14 जोकोविक को 7-5 (7-4), 7-5, 7-6 (7-3) से मात देकर अंतिम-8 में कदम रखा।

क्वार्टर फाइनल में चुंग का सामना अमेरिका के टेनिस सेंडग्रेन से होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493