लॉस एंजिल्स, 22 जनवरी (आईएएनएस)। फिल्म निर्देशक मार्टिन मैडोनाघ की ‘थ्री बिलबोर्ड्स आउटसाइड इबिंग’, मिसौरी” ने रविवार को 24वें वार्षिक स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड (एसएजी) अवॉर्ड में तीन पुरस्कार जीते।
डेडलाइन डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, अभिनेत्री फ्रांसिस मैकडोरमैंड ने अपनी प्रमुख भूमिका के लिए और सैम रॉकवेल ने सहायक भूमिका के लिए पुरस्कार जीता।
अभिनेता गेरी ओल्डमैन ने अपनी आवॉर्ड के लिए बने रहते हुए ‘डार्केस्ट ऑवर’ में अपने विंस्टन चर्चिल के तौर पर अपने अभिनय के लिए प्रमुख अभिनेता का पुरस्कार जीता।
छोटे पर्दे के लिए ‘दिस इज अस’ ने पुरस्कार जीता और स्टर्लिग के. ब्राउन को पुरुष अभिनेता का पुरस्कार मिला। ‘बिग लिटिल लाइज’ व ‘वीप’ को भी एक-एक सम्मान हासिल हुए।
अभिनेत्री निकोल किडमैन व एलेंक्जेंडर स्कार्सगार्ड को ‘बिग लिटिल लाइज’ में अपरंपरागत दंपति का रोल निभाने के लिए ट्राफियां दी गई व ‘वीप’ को कॉमेडी के लिए विजेता चुना गया।
dharmpath.com dharmpath