जेम्स बॉन्ड के रूप में हैरी उपयुक्त : ‘स्पेक्टर’ के एडिटर

लंदन, 23 जनवरी (आईएएनएस)। फिल्म ‘स्पेक्टर’ (जेम्स बॉन्ड श्रृंखला की 24वीं फिल्म) के एडिटर ली स्मिथ का मानना है कि अगर निर्माता जेम्स बॉन्ड की भूमिका के लिए किसी युवा चेहरे की तलाश में हैं तो गायक हैरी स्टाइल्स इस किरदार को निभाने के लिए बेहतर कलाकार साबित हो सकते हैं।

स्मिथ का यह भी मानना है कि फिल्म को निर्देशित करने के लिए क्रिस्टोफर नोलन को अनुबंधित किया जाना चाहिए।

स्मिथ ने ‘डेलीस्टार डॉट को डॉट यूके’ को बताया, “हैरी कर सकते हैं..अगर वे एक युवा बॉन्ड चाहते हैं तो फिर क्यों नहीं?”

इस बात से परे कि स्टाइल्स कभी भी जासूसी किरदार निभाएंगे या नहीं, स्मिथ ने कहा कि स्टाइल्स अगर अपने फिल्मी करियर को जारी रखते हैं तो वह (स्मिथ) उन्हें बड़ी चीजें करते देख सकते हैं।

उन्होंने कहा कि हैरी स्टाइल्स बेहद प्रतिभाशाली हैं और कैमरे पर स्वभाविक नजर आते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493