आस्ट्रेलियन ओपन : उलटफेर करते हुए सेमीफाइनल में एडमंड

मेलबर्न, 23 जनवरी (आईएएनएस)। अमेरिका के युवा टेनिस खिलाड़ी केल एडमंड ने मंगलवार को बड़ा उलटफेर करते हुए साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।

मेलबर्न, 23 जनवरी (आईएएनएस)। अमेरिका के युवा टेनिस खिलाड़ी केल एडमंड ने मंगलवार को बड़ा उलटफेर करते हुए साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, पुरुष एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में एडमंड ने वर्ल्ड नंबर-3 ग्रिगोर दिमित्रोव को मात दी।

वर्ल्ड नंबर-49 एडमंड ने बुल्गारिया के दिमित्रोव को दो घंटे और 49 मिनट तक चले मैच में 6-4, 3-6, 6-3, 6-4 से मात देकर टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखाया।

अमेरिका के 23 वर्षीय टेनिस खिलाड़ी एडमंड ने पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट के सेमीफाइनल तक का रास्ता तय किया है।

इससे पहले वह पिछले साल फ्रेंच ओपन के तीसरे दौर में और 2016 में अमेरिका ओपन के चौथे दौर तक का सफर तय कर पाए थे।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493