अंडर-19 विश्व कप : सेमीफाइनल में पहुंचा आस्ट्रेलिया

मेलबर्न, 23 जनवरी (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखते हुए मंगलवार को इंग्लैंड को 31 रनों से हराकर आईसीसी अंडर-19 विश्व कप टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।

मेलबर्न, 23 जनवरी (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखते हुए मंगलवार को इंग्लैंड को 31 रनों से हराकर आईसीसी अंडर-19 विश्व कप टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।

क्वींसटाउन इवेंट्स सेंटर में खेले गए टूर्नामेंट के पहले क्वार्टर फाइनल मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आस्ट्रेलिया ने सभी विकेट गंवाकर 33.3 ओवरों में 127 रन बनाए।

इस लक्ष्य को इंग्लैंड की टीम हासिल नहीं कर पाई और 23.4 ओवरों में 96 के स्कोर पर ही सिमट गई।

आस्ट्रेलिया के लिए कप्तान जासोन सांगा ने सबसे अधिक 58 रन बनाए। इसके अलावा, टीम का कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाया।

इस पारी में इंग्लैंड के लिए ईथन बेम्बर, डिलोन पेनिंग्टन और विल जैक्स ने तीन-तीन विकेट लिए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की पारी को 96 रनों पर समेटने में आस्ट्रेलिया के गेंदबाज लोएड पोप की भूमिका सबसे अहम रही। उन्होंने 35 रन देकर आठ विकेट लिए। इंग्लैंड के लिए टॉम बेन्टन ने सबसे अधिक 58 रन बनाए, लेकिन इसके बावजूद टीम अपना लक्ष्य हासिल नहीं कर पाई।

आस्ट्रेलिया की जीत में सबसे अहम भूमिका निभाने वाले गेंदबाज पोप को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493