राजनीतिक आकांक्षाओं पर ध्यान न देकर अच्छे काम का समर्थन होना चाहिए : अक्षय

मुंबई, 23 जनवरी (आईएएनएस)। फिल्म ‘पैडमैन’ की रिलीज का इंतजार कर रहे अभिनेता अक्षय कुमार का मानना है कि किसी की राजनीतिक आकांक्षाओं पर ध्यान दिए बिना अच्छे कार्यो का समर्थन किया जाना चाहिए।

अभिनेता ने अपनी प्रतिक्रिया ट्विटर पर दी, जहां एक उपयोगकर्ता ने कहा था कि अक्षय ‘पैडमैन’ के साथ अपने ‘राजनीतिक संबंधों और आकांक्षाओं को खुलकर जाहिर’ कर रहे हैं। फिल्म माहवारी की स्वच्छता के विषय पर आधारित है।

अक्षय ने ट्वीट कर कहा, “माहवारी की स्वच्छता जैसे एक अच्छे कारण को राजनीतिक संबंधों और आकांक्षाओं पर ध्यान दिए बिना समर्थन की जरूरत है।”

अक्षय ने अपनी फिल्म ‘टॉयलेट: एक प्रेम कथा’ में खुले शौच के उन्मूलन की आवश्यकता पर प्रकाश डाला था।

आर. बाल्की द्वारा निर्देशित ‘पैडमैन’ अरुणाचलम मुरुगननाथम की जिंदगी पर आधारित है। मुरुगननाथम तमिलनाडु के एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं जिन्होंने सैनिटरी नैपकिन बनाने वाली एक कम कीमत की मशीन को बनाकर ग्रामीण भारत में माहवारी की स्वच्छता के मामले में एक क्रांति ला दी थी।

‘पैडमैन’ में अक्षय, मुरुगननाथम का किरदार निभा रहे हैं जबिक राधिका आप्टे उनकी पत्नी का। अभिनेत्री सोनम कपूर भी फिल्म में एक विशेष किरदार निभा रही हैं। फिल्म 9 फरवरी को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493