आस्ट्रेलियन ओपन : दिमित्रोव को हरा एडमंड ने किया उलटफेर

मेलबर्न, 23 जनवरी (आईएएनएस)। साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में वर्ल्ड नबंर-49 ब्रिटेन के काइल एडमंड ने मंगलवार को वर्ल्ड नंबर-3 बुल्गारिया के ग्रिगोर दिमित्रोव को मात देकर बड़ा उलटफेर किया है।

एडमंड ने दिमित्रोव को रोड लेवर एरेना में खेले गए पुरुष एकल वर्ग के चार सेट तक चले क्वार्टर फाइनल मैच में 6-4, 3-6, 6-3, 6-4 से मात देते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया। यह मैच दो घंटे 49 मिनट तक चला।

सेमीफाइनल में एडमंड का सामना स्पेन के राफेल नडाल और क्रोएशिया के मारिन सिलिक के बीच खेले जा रहे दूसरे क्वार्टर फाइनल के विजेता से होगा।

आस्ट्रेलियन ओपन की वेबसाइट ने एडमंड के हवाले से लिखा है, “यह शानदार अहसास है। मैं बेहद खुश हूं। इस तरह की चीजों से आप भावुक हो जाते हैं और पता नहीं होता कि क्या करना है। एक मुश्किल मैच के बाद मैं बस अब इस पल का लुत्फ उठाना चाहता हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493