मुंबई, 23 जनवरी (आईएएनएस)। फिल्म ‘गली बॉयज’ की टीम में शामिल होने जा रहे अभिनेता विजय वर्मा, फिल्मकार जोया अख्तर और अभिनेता रणवीर सिंह के साथ काम करने को लेकर उत्साहित हैं।
विजय ने अपने बयान में कहा, “जोया अख्तर के साथ काम करना सपना सच होने जैसा है। वह देश में मौजूदा बेहतरीन निर्देशकों में से एक हैं और मैं बेसब्री से इस फिल्म की शूटिंग करने का इंतजार कर रहा हूं। रणवीर सिंह जैसे अभिनेता के साथ काम करना भी मजेदार होने जा रहा है।”
पर्दे पर आखिरी बार फिल्म ‘मानसून शूटआउट’ में नजर आए विजय ‘गली बॉयज’ में एक रैपर के किरदार में हैं। फिल्म चार ऐसे दोस्तों की कहानी है जो भीड़भाड़ वाले, व्यस्त शहर मुंबई में रहने वाले स्थानीय रैपर हैं। फिल्म में आलिया भट्ट और कल्कि कोचलीन भी हैं।
विजय अगले महीने फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे।
dharmpath.com dharmpath