मुंबई, 24 जनवरी (आईएएनएस)। महानायक अमिताभ बच्चन ने समय ना होने के बावजूद, सुबह 4 बजे तक अपने गीत की रिकॉर्डिग पूरी की।
मुंबई, 24 जनवरी (आईएएनएस)। महानायक अमिताभ बच्चन ने समय ना होने के बावजूद, सुबह 4 बजे तक अपने गीत की रिकॉर्डिग पूरी की।
एक शादी समरोह में भाग लेने के बाद उन्होंने यह गीत रिकॉर्ड किया।
अमिताभ ने एक रिकॉर्डिग स्टूडियो से अपनी एक तस्वीर साझा की।
इसके साथ उन्होंने लिखा, “कल रात एक शादी के रिसेप्शन में जहां पूरा स्थल वाराणसी घाट की तरह सजा हुआ था – बेहद अद्भुत और खास। वहां जश्न में शामिल होने के बाद सीधे एक गीत की रिकॉर्डिग के लिए निकला जिसे तड़के चार बजे पूरा किया और अब शूट पर।”
अमिताभ ने हालांकि, गीत के बारे में अधिक जानकारी नहीं दी।
dharmpath.com dharmpath