बिग बी ने गाया ए-कैपेला

मुंबई, 24 जनवरी (आईएएनएस)। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने 75 वर्ष की उम्र में भी नई चीजों के साथ प्रयोग जारी रखा है। हाल ही में उन्होंने एक ए-कैपेला (बिना वाद्य संगत के) गीत गाया।

बिग बी ने ट्विटर पर अपने कई भावों की तस्वीरों के एक संग्रह के साथ शीर्षक लिखा, “ए-कैपेला के लिए कई तरह के भाव दिखे, जिसे मैंने कल रात और आज शूट किया। ए-कैपेला, एक ही आवाज में पूरा गया जाता है।”

उन्होंने यह गाना मंगलवार तड़के रिकॉर्ड किया।

बिग बी ने कहा, “यह समय है ए-कैपेला का। और उन लोगों के लिए जो मेरे जैसे अज्ञानी और अशिक्षित हैं। ए-कैपेला गायन की एक ऐसी शैली है, जिसमें आप हर आवाज सुनते हैं। जैसे गायक की आवाज, ड्रम, गिटार का बेस, तालवाद्य, गायक द्वारा ही पूरा गाना गाया जाता है। एक आवाज, एक गाना, एक शख्स और एक मैं।”

अमिताभ पहले भी अपनी फिल्मों के लिए गाने गा चुके हैं।

अभिनय के लिहाज से अमिताभ के पास अभी तीन फिल्में हैं – ‘ठग ऑफ हिंदुस्तान’, ‘102 नॉट आउट’ और ‘ब्रह्मास्त्र’।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493