रबात, 24 जनवरी (आईएएनएस)। मोरक्को ने 2026 फीफा विश्व कप के आयोजन के लिए अपनी दावेदारी के पक्ष में समर्थन जुटाने के अभियान को शुरू कर दिया है।
इसकी दावेदारी समिति ने अभियान के आधिकारिक लोगो को जारी किया है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, दावेदारी समिति के चेयरपर्सन हाफिद एलालामी ने कहा कि मोरक्को के लोगो में उसकी राष्ट्रीय एकता और विविधता की झलक नजर आती है।
एलालामी ने एक सफल विश्व कप के आयोजन का वादा किया है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि अगर उनका देश फुटबाल विश्वकप की मेजबानी के सम्मान को हासिल करता है, तो इसका आयोजन ऐसे होगा कि इसकी याद हमेशा बनी रहेगी।
पिछले साल अगस्त में मोरक्को ने 2026 विश्व कप आयोजन की दावेदारी के लिए फीफा को आवेदन प्रस्तुत किया था। कनाडा, मेक्सिको व अमेरिका ने मिलकर इस विश्वकप के आयोजन के लिए दावेदारी पेश की है। इनकी संयुक्त दावेदारी को चुनौती देने वाला एकमात्र उम्मीदवार मोरक्को है।
मोरक्को ने पांचवीं बार विश्व कप के आयोजन के लिए दावेदारी पेश की है। इससे पहले उसने 1994, 1998, 2006 और 2010 में भी विश्व कप आयोजन की दावेदारी पेश की थी, लेकिन असफल रहा था।
dharmpath.com dharmpath