लॉस एंजिलस, 24 जनवरी (आईएएनएस)। हॉलीवुड के लेखकों और अभिनेताओं ने टीवी में काम करने वाले लेखकों, कलाकारों और सहायकों के वेतन में पारदर्शिता लाने के लिए एक समान वेतन का समर्थन किया है।
सोशन मीडिया पोस्ट के माध्यम से ‘टीवी एक्र्ट्स सैलरी’ और ‘टीवी राईर्ट्स सैलरी’ नामक दो गूगल डॉक बहुत चर्चा में हैं।
‘वेराइटी डॉट कॉम’ के अनुसार, दस्तावेज में पाठकों से आग्रह किया गया है कि वे यह जानकारी प्रदान करें कि किसी विशिष्ट नेटवर्क और स्टूडियो की सीरीज और पायलट पर काम करने के लिए उन्हें कितना वेतन दिया जाता है। जानकारी देने वाले लोग गुमनाम रह सकते हैं।
स्प्रैडशीट ने योगदानकर्ताओं के लिंग और जातीय विवरण के साथ-साथ प्रत्येक व्यक्ति के अनुभव स्तर भी पूछे हैं।
वेतन सूची में मंगलवार शाम तक कम अभिनेताओं के नाम थे। लेखकों की सूची में ज्यादातर नाम महिलाओं के हैं।
वूमेन एंड हॉलीवुड ब्लॉग की प्रकाशक और न्यूयॉर्क की वार्षिक एथेना फिल्म फेस्टिवल की निदेशक मेलिसा सिल्वरस्टीन मंगलवार को उन दस्तावेजों के बारे में जानकारी फैलाने वालों में से एक थीं।
‘वेराईटी डॉट कॉम’ ने सिल्वरस्टीन के हवाले से बताया कि यह पहल पिछले कुछ दिनों से टीवी सीरीज पर काम कर रहे लेखकों के एक समूह के साथ शुरू की गई।
मेलिसा सिल्वरस्टीन ने कहा, “यह वेतन के रहस्य को दूर करने का प्रयास है और लोगों को यह समझने के लिए सशक्त बना रहा है कि वेतन के फैसले कैसे लिए जाते हैं। यह लोगों को यह बताने की कोशिश है कि जब वे कोई करार कर रहे हैं तो उससे क्या उम्मीदें रखे।”
सिल्वरस्टीन ने आगे कहा, “इन चीजों को साझा करना बेहद शक्तिशाली होता है। लंबे समय से चुप्पी को प्रोत्साहित किया गया है। लोग कह रहे हैं कि ‘अब हम चुप नहीं बैठेंगे’ और मैं समझती हूं कि यह इसका एक बड़ा उदहारण है।”
dharmpath.com dharmpath