महिला गोल्फ : गुरसिमर ने ली दो शॉट की बढ़त

मुंबई, 24 जनवरी (आईएएनएस)। गुरसिमर बाडवाल ने हीरो महिला पेशेवर गोल्फ टूर के दूसरे दिन बुधवार का अंत पहले स्थान के साथ किया है।

पहले दिन संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल करने वाली गुरसिमर ने दूसरे दिन दो ओवर 142 के कुल स्कोर के साथ पहले स्थान पर कब्जा जमाया।

पहले दिन गुरसिमर के साथ पहले स्थान पर रहने वाली नेहा त्रिपाठी ने दूसरे दिन दो ओवर 72 का स्कोर किया। दो दिन के बाद उनका स्कोर चार ओवर 144 है। वह शर्मिला निकोलेट (72) से पीछे हैं। शर्मिला छह ओवर 146 के कुल स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

वहीं तवेशा मलिक (72) और स्मृति मेहरा (74) को चौथा स्थान मिला है। दोनों का कुल स्कोर 147 है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493