‘मनमर्जियां’ आनंद, अनुराग की दुनिया का खूबसूरत मिश्रण : तापसी

नई दिल्ली, 25 जनवरी (आईएएनएस)। ‘मनमर्जियां’में नजर आने को तैयार अभिनेत्री तापसी पन्नू ने कहा कि यह फिल्म आनंद एल. राय और अनुराग कश्यप की अलग-अलग दुनियाओं का खूबसूरत मिश्रण है।

नई दिल्ली, 25 जनवरी (आईएएनएस)। ‘मनमर्जियां’में नजर आने को तैयार अभिनेत्री तापसी पन्नू ने कहा कि यह फिल्म आनंद एल. राय और अनुराग कश्यप की अलग-अलग दुनियाओं का खूबसूरत मिश्रण है।

तापसी ने मुंबई से फोन पर आईएएनएस से कहा, “यह आनंद एल. राय की दुनिया के साथ अनुराग कश्यप की दुनिया का बहुत सुंदर मिश्रण है। यही कारण है कि मैं इसे लेकर बहुत उत्साहित हूं।”

उन्होंने कहा, “यह खास तौर पर अनुराग कश्यप स्टाइल की लव स्टोरी है, जिसमें अच्छे और बुरे किरदार नहीं होते। हर किसी में कुछ खामियां होती हैं। यह आनंद एल. राय द्वारा प्रस्तुत है, जो छोटे कस्बों की इन खूबसूरत (कहानियों) के लिए जाने जाते हैं।”

कश्यप द्वारा निर्देशित और राय द्वारा प्रस्तुत फिल्म फरवरी में रिलीज होगी। इसमें विक्की कौशल और अभिषेक बच्चन जैसे सितारे भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493