जकार्ता, 25 जनवरी (आईएएनएस)। रियो ओलम्पिक की रजत पदक विजेता पी.वी. सिंधु ने गुरुवार को इंडोनेशिया मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
सिंधु ने महिला एकल वर्ग के दूसरे दौर में मलेशिया की जो जिन वेई को मात दी।
वर्ल्ड नम्बर-3 भारतीय खिलाड़ी सिंधु ने 31 मिनट के भीतर वेई को सीधे गेमों में 21-12, 21-9 से मात दी।
इंडोनेशिया मास्टर्स के महिला एकल वर्ग क्वार्टर फाइनल मैच में शुक्रवार को सिंधु और हमवतन सायना नेहवाल के बीच मुकाबला होगा।
dharmpath.com dharmpath