मिंस्क (बेलारूस), 25 जनवरी (आईएएनएस)। बेलारूस के 28 खिलाड़ी इसी साल दक्षिण कोरियाई शहर पेयोंगचांग में होने वाले शीतकालीन ओलम्पिक खेलों में हिस्सा लेंगे। इस बात की जानकारी बेलारूस प्रतिनिधिमंडल के मुखिया एलेक्जेंडर बाराउल्या ने दी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, अधिकारी ने बुधवार को बताया कि बेलारूस के खिलाड़ी कुल छह स्पर्धाओं में हिस्सा लेंगे।
बेलारूस की टीम में सबसे मशहूर खिलाड़ी डारया डोमराचेवा हैं जिन्होंने सोच्चि शीतकालीन ओलम्पिक-2014 में तीन बाइथालोन स्वर्ण पदक अपने नाम किया था।
2014 सोच्चि शीताकालीन ओलम्पिक में बेलारूस ने पांच स्वर्ण पदक अपने नाम किए थे।
dharmpath.com dharmpath