आस्ट्रेलियन ओपन : पहली बार फाइनल में पहुंचे मारिन सिलिक

मेलबर्न, 25 जनवरी (आईएएनएस)। अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखते हुए क्रोएशिया के टेनिस खिलाड़ी मारिन सिलिक ने गुरुवार को साल के पहले ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट आस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में कदम रखा।

सिलिक ने अपने करियर में पहली बार इस टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया है।

पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में वर्ल्ड नम्बर-6 सिलिक ने वल्र्ड नम्बर-49 अमेरिकी खिलाड़ी केल एडमंड को दो घंटे 18 मिनट में 6-2, 7-6 (7-4), 6-2 से मात दी।

साल 2014 में अमेरिकी ओपन खिताब जीतने वाले सिलिक अपने दूसरे ग्रैंड स्लैम से केवल एक कदम दूर हैं। सिलिक पिछले साल विंबलडन के फाइनल में भी पहुंचे थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493