बैडमिंटन : इंडोनेशिया मास्टर्स के क्वार्टर फाइनल में आमने-सामने होंगी सायना-सिंधु (लीड-1)

जकार्ता, 25 जनवरी (आईएएनएस)। भारत की दो अग्रणी महिला बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल और पी.वी. सिंधु इंडोनेशिया मास्टर्स के क्वार्टर फाइनल में आमने-सामने होंगी।

दोनों ओलम्पिक पदक विजेताओं ने गुरुवार को अपने-अपने मुकाबलों में जीत हासिल करते हुए क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

सिंधु ने महिला एकल वर्ग के दूसरे दौर में मलेशिया की जो जिन वेई को मात दी। वल्र्ड नम्बर-3 भारतीय खिलाड़ी सिंधु ने 31 मिनट के भीतर वेई को सीधे गेमों में 21-12, 21-9 से शिकस्त दे अंतिम आठ में कदम रखा।

वहीं, वल्र्ड नम्बर-10 सायना ने महिला एकल वर्ग के दूसरे दौर में चीन की चेन शियाओशिन को 37 मिनट के भीतर सीधे गेमों में 21-12, 21-18 से मात दी।

इसके अलावा, सात्विक साईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय जोड़ी ने भी पुरुष युगल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

पुरुष युगल वर्ग के दूसरे दौर में रंकीरेड्डी और चिराग ने चीनी ताइपे की लियाओ मिन चुन और सु चिंग हेंग की जोड़ी को 32 मिनट के भीतर सीधे गेमों में 21-17, 21-16 से हराया।

रंकीरेड्डी और चिराग की भिड़ंत अब क्वार्टर फाइनल में डेनमार्क के मेड्स कोनराड पीटरसन और मेड्स पीलेर कोल्डिंग की जोड़ी से होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493