टीपीपी व्यापार समझौते पर पुनर्विचार कर सकता हूं : ट्रंप

वाशिंगटन, 26 जनवरी (आईएएनएस)।अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को कहा कि यदि ट्रांस पैसिफिक पार्टनरशिप (टीपीपी) समझौते को बेहतर स्वरूप दिया जाए तो वह इसमें अमेरिका की भागीदारी पर दोबारा विचार करेंगे।

उन्होंने कहा, “यह समझौता भयावह है, जिस तरह से इस समझौते की रूपरेखा तैयार की गई, वह भयावह है। यदि हम बेहतर समझौता करते हैं तो मैं टीपीपी से जुड़ने पर दोबारा विचार कर सकता हूं।”

ट्रंप ने पिछले साल जनवरी में इस समझौते से अमेरिका के बाहर निकलने का आधिकारिक रूप से ऐलान कर दिया था।

ट्रंप ने राष्ट्रपति प्रचार अभियान के दौरान कहा था कि वह टीपीपी जैसे व्यापार समझौतों पर कभी हस्ताक्षर नहीं करेंगे क्योंकि इससे अमेरिकी विनिर्माण नष्ट होगा।

टीपीपी समझौते में आस्ट्रेलिया, ब्रुनेई, कनाडा, चिली, जापान, मलेशिया, मेक्सिको, न्यूजीलैंड, पेरू, सिगापुर, अमेरिका और वियतनाम है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493