‘ब्लैक पैंथर’ के लिए केंड्रिक लेमर, द वीकेंड ने मिलाया हाथ

लॉस एंजेलिस, 26 जनवरी (आईएएनएस)। रैपर लेमर और द वीकेंड आगामी फिल्म ‘ब्लैक पैंथर’ के साउंड ट्रैक पर साथ में काम करेंगे।

इससे पहले वह (लेमर) द वीकेंड के हालिया एल्बम ‘स्टारबॉय’ के गीत ‘साइडवॉक्स’ में काम कर चुके हैं।

वेबसाइट ‘एसशोबिज डॉट कॉम’ के मुताबिक, द वीकेंड ने इस सहयोग के बारे में अपने प्रशंसकों को सबसे पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बिना कैप्शन के एक कॉमिक बुक के सुपरहीरों की तस्वीर साझा कर सूचित किया।

हालांकि, गीत के शीर्षक का अभी खुलासा नहीं हो पाया है।

लेमर के साथ अपने सहयोग के बारे में बात करते हुए द वीकेंड ने उन्हें जीनियस बताया।

‘ब्लैक पैंथर’ साउंडट्रैक अल्बम नौ फरवरी को रिलीज होगी, जबकि फिल्म भारत में 16 फरवरी को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493