प्रतिभा को निखारती हैं चुनौतियां : मोहम्मद इरफान (साक्षात्कार)

मुंबई, 26 जनवरी (आईएएनएस)। ‘दिल संभल जा जरा’ से युवाओं के बीच अपनी एक अलग पहचान बनाने वाले पाश्र्व गायक मोहम्मद इरफान का कहना है कि सफलता के लिए चुनौतियों का सामना करना जरूरी है, क्योंकि ये चुनौतियां ही एक इंसान की प्रतिभा को निखारती हैं।

मुंबई, 26 जनवरी (आईएएनएस)। ‘दिल संभल जा जरा’ से युवाओं के बीच अपनी एक अलग पहचान बनाने वाले पाश्र्व गायक मोहम्मद इरफान का कहना है कि सफलता के लिए चुनौतियों का सामना करना जरूरी है, क्योंकि ये चुनौतियां ही एक इंसान की प्रतिभा को निखारती हैं।

इरफान 27 और 28 जनवरी को दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित होने वाले एशिया के सबसे बड़े संगीत महोत्सव ‘गाना बॉलीवुड म्यूजिक प्रोजेक्ट’ में प्रस्तुति देंगे। आईएएनएस के साथ फोन पर एक साक्षात्कार में इरफान ने कई चीजों को जाहिर किया।

संगीत रियेलिटी शो ‘जो जीता वहीं सुपरस्टार’ सीजन-2 का खिताब जीतने वाले इरफान ने हर रोज नई प्रतिभाओं के आगमन से करियर में खड़ी होने वाली चुनौतियों के बारे में कहा, “यह तो हमेशा से रहा है। प्रतिभा की यहां कोई कमी नहीं और अब तो इस प्रकार के शो के चलते मंच भी हैं, तो यह अच्छा है। चुनौतियों के बिना काम करने में एक इंसान की प्रतिभा में निखार नहीं सकता। मैंने भी काफी उतार-चढ़ाव देखे हैं और इस दौरान कई नामी संगीतकारों तथा कलाकारों में मिला हूं। उनकी प्रतिक्रिया प्रोत्साहित करती है।”

इरफान ने इस गीत के अलावा ‘मुस्कराने की वजह (अनप्लग्ड)’ और ‘बंजारा’ जैसे गीतों को भी अपनी आवाज दी है। एक के बाद एक अच्छे गीत देने वाले इस युवा की आवाज में ‘पल-पल दिल’ के पास का रिमिक्स को भी श्रोताओं ने खासा सराहा।

विभिन्न परियोजनाओं और गीतों की रिकॉर्डिग में व्यस्त इरफान इन दिनों ‘गाना बॉलीवुड म्यूजिक प्रोजेक्ट’ में दी जाने वाली अपनी खास प्रस्तुति की तैयारी में जुटे हुए हैं।

इरफान ने रियलिटी शो जीतने से लेकर बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने तक के सफर के बारे में कहा, “मैं विभिन्न रियाल्टी शो से जुड़ा रहा हूं, जहां मैने काफी कुछ सीखा और समझा। शो जीतने के बाद कई प्रस्ताव आने शुरू हुए और करियर की शुरूआत मणिरत्नम की फिल्म ‘रावण’ से हुई, जहां मैंने ए.आर. रहमान के लिए गाना गाया। उसके बाद भट्ट कैम्प की फिल्म में पाश्र्व गायन किया और लगातार अच्छे प्रस्ताव मिल रहे हैं। अच्छा सफर रहा है अब तक। इसके अलावा लाइव प्रस्तुति भी दी है।”

‘गाना बॉलीवुड म्यूजिक प्रोजेक्ट’ में प्रस्तुति के बारे में इरफान ने कहा, “यह एशिया का सबसे बड़ा बॉलीवुड संगीत महोत्सव है। मैं 2016 में से ही इससे जुड़ा हूं। दिल्ली में जनवरी में आयोजित किये जाने वाले इस महोत्सव में इस बार मैं साथी कलाकारों के साथ एक विशिष्ट प्रस्तुति देने वाला हूं। यह दोपहर बाद से आरम्भ होकर देर रात तक चलेगा और बहुत सारे कलाकारों को प्रतिभा का प्रदर्शन करने का अवसर देता है यह।”

बॉलीवुड में संगीत की सीमित शैलियों के बारे में इरफान ने कहा, “मुझे नहीं लगता कि बॉलीवुड में संगीत की कोई सीमा विद्यमान है। बॉलीवुड का विस्तार बहुत व्यापक है और यहां फिल्मों में गीत-संगीत का बहुत बड़ा प्रभाव रहता है। समय के अनुसार शैली, गीत-संगीत बदलता है, लेकिन आज के दौर में युवाओं की पसन्द को ध्यान में रखकर काम करना जरूरी है। फिल्मों में आपको कहानी के मुताबिक काम करना होता है, लाइव प्रस्तुति के लिए आप प्रयोग करते हुए अपना काम उनके समक्ष रखते हैं। सभी का अपना प्रभाव और मनोरंजन है।”

नई परियोजनाओं के बारे में इरफान ने कहा, “कई परियोजनाओं पर काम किया जा रहा है। इसमें मंच पर प्रस्तति देना भी शामिल है। हाल ही में पलक मुंछाल के साथ ‘साइंया रे’ गाना रिकॉर्ड किया है। यह गाना फिल्म ‘निर्दोष’ के लिए रिकॉर्ड किया गया है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493