प्राची तेहलान ऑनस्क्रीन शादी के लिए उत्साहित

मुंबई, 26 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेत्री प्राची तेहलान टेलीविजन धारावाहिक ‘इक्यावन’ के शादी सीक्वेंस को लेकर बहुत उत्साहित हैं।

टेलीविजन चैनल स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाले धारावाहिक में वह सुशील पारेख की भूमिका में हैं, जिसका व्यवहार लड़कियों जैसा नहीं है।

इस संबंध में ‘नॉट शादीमेटेरियल’ अभियान लांच किया गया, जिसने सभी का ध्यान आकर्षित किया।

प्राची ने कहा, “‘नॉट शादीमेटेरियल’ अभियान में सुशील की आवाज भारत में हर महिला की आवाज बनी। मुझे इस तरह के असाधारण अभियान का हिस्सा बनने का सम्मान मिला।”

उन्होंने कहा, “दर्शक अब सुशील की सत्या से शादी देखेंगे, जो उससे प्यार करता है। यह हर लड़की के जीवन में महत्वपूर्ण है और मैं ऑनस्क्रीन शादी के लिए बहुत उत्साहित हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493