जोहान्सबर्ग टेस्ट : भारत ने 4 विकेट गंवाए, 93 रनों की बढ़त

जोहान्सबर्ग, 26 जनवरी (आईएएनएस)। भारत ने वांडर्स स्टेडियम पर खेले जा रहे तीसरे और आखिरी टेस्ट मैच के तीसरे दिन शुक्रवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपनी बढ़त को 93 रनों तक पहुंचा दिया है।

तीसरे दिन भोजनकाल की घोषणा होने तक भारत ने अपनी दूसरी पारी में चार विकेट खोकर 100 रन बना लिए हैं। पहले सत्र का खेल खत्म होने तक कप्तान विराट कोहली 27 रन बनाकर खेल रहे हैं। मुरली विजय (25) को कागिसो राबदा ने बोल्ड किया और इसी के साथ भोजनकाल की घोषणा कर दी गई।

भारत ने तीसरे दिन पहले सत्र में विजय के अलावा लोकेश राहुल (16) और चेतेश्वर पुजारा (1) के विकेट खोए।

भारत ने दिन की शुरुआत एक विकेट के नुकसान पर 49 रनों के साथ की। टीम के खाते में दो रन ही जुड़ पाए थे कि राहुल को वर्नोन फिलेंडर ने कप्तान फाफ डु प्लेसिस के हाथों कैच करा भारत को दिन का पहला झटका दिया।

छह रन बाद डु प्लेसिस ने मोर्ने मोर्कल की गेंद पर पुजारा को लपक कर भारत को कुल तीसरा झटका दिया। इसके बाद कोहली मैदान पर उतरे और बिना किसी दबाव के अपना खेल खेलने लगे। उन्होंने अभी तक 49 गेंदों पर चार चौकों लगाए हैं।

विजय ने धीमी पारी खेली और 127 गेंदों का सामना किया। उनकी पारी में सिर्फ एक चौका शामिल है। कोहली और विजय ने चौथे विकेट के लिए 43 रनों की साझेदारी की। रबादा ने विजय को एक खूबसूरत यार्कर पर बोल्ड किया।

मेजबान टीम की तरफ से फिलेंडर ने दो विकेट लिए। मोर्कल, रबादा को एक-एक विकेट मिला।

भारत ने अपनी पहली पारी में 187 रन बनाए थे जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने अपनी पहली पारी में 194 रन बनाते हुए सात रनों की बढ़त ली थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493