नई दिल्ली, 28 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी साइली, कुहू गर्ग और रोहन कपूर ने बेहतरीन प्रदर्शन से आइसलैंड अंतर्राष्ट्रीय बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला एकल और मिश्रित युगल का खिताब रविवार को अपने नाम किया।
पांचवीं वरीय साइली ने महिला एकल वर्ग में चौथी वरीय वैश्नवी जक्का रेड्डी को फाइनल में 22-20, 21-12 मात दी।
वहीं मिश्रित युगल में कुहू और रोहन की जोड़ी ने डेनमार्क की जोड़ी को 16-21, 21-19, 21-18 से मात दी। पहला गेम हारने के बाद कुहू और रोहन की जोड़ी ने लगातार दो गेम जीत कर मैच अपने नाम किया। उन्हें यह मैच जीतने में 55 मिनट का समय लगा।
dharmpath.com dharmpath