कैरी फिशर, लियोनार्ड कोहेन को मरणोपरांत ग्रैमी पुरस्कार

न्यूयॉर्क, 29 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेत्री कैरी फिशर और गायक लियोनार्ड कोहेन को मरणोपरांत 2018 ग्रैमी पुरस्कारों से नवाजा गया है।

न्यूयॉर्क, 29 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेत्री कैरी फिशर और गायक लियोनार्ड कोहेन को मरणोपरांत 2018 ग्रैमी पुरस्कारों से नवाजा गया है।

वेबसाइट ‘डेलीमेल डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक, ‘स्टार वार्स’ श्रृंखला की फिल्मों के लिए जानी जाने वाली फिशर ने रविवार रात यहां ‘द प्रिंसेस डायरिस्ट’ के लिए पहला ग्रैमी पुरस्कार जीता।

फिशर का 27 दिसंबर 2016 को देहांत हो गया था।

दिग्गज कनाडाई गायक कोहेन जिनका पिछले साल नवंबर में 83 साल की उम्र में निधन हो गया था, उन्हें ‘यू वॉन्ट इट डार्कर’ के लिए सर्वश्रेष्ठ रॉक प्रस्तुति का पुरस्कार मिला।

फिशर की बेटी बिली लुअर्ड (25) ने अपनी मां के साथ की एक तस्वीर साझा करते हुए भावुक पोस्ट किया।

उन्होंने लिखा, “‘प्रिंसेस डायरिस्ट’ अंतिम पेशेवर काम था, जो मैंने और मेरी मां ने साथ किया। काश वह मेरे साथ रेड कॉर्पेट पर फूलों के काम वाले परिधान में सजी मौजूद होती, लेकिन हम इसका जश्न कैरी स्टाइल में मनाएंगे। टीवी के सामने बिस्तर में कोल्ड कोका कोला और गर्म ई-सिगरेट के साथ। मुझे बेहद गर्व है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493