पिक 2022 तक बार्सिलोना में बने रहेंगे

बार्सिलोना, 29 जनवरी (आईएएनएस)। स्पेन के डिफेंडर जेरार्ड पिक का बार्सिलोना के साथ करार बढ़ गया है। करार में विस्तार के बाद अब पिक स्पेनिश क्लब के साथ जून, 2022 तक बने रहेंगे।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, इस करार में बायकॉट क्लॉज को बढ़ाकर 50 करोड़ यूरो (61.2 करोड़ डॉलर) कर बढ़ा दिया गया है।

बार्सिलोना ने एक बयान में कहा, “बार्सिलोना और खिलाड़ी जेरार्ड पिक ने करार में विस्तार के लिए सहमति जता दी है, जो 30 जून, 2022 तक बना रहेगा।”

क्लब ने कहा, “आगामी दिनों में क्लब आधिकारिक करार की घोषणा करेगा। इस करार के तहत अब पिक अगले चार सीजन के लिए बार्सिलोना क्लब के साथ बने रहेंगे।”

पिक 10 साल की उम्र में बार्सिलोना में शामिल हुए थे। उन्होंने अपने करियर का अधिकतम समय इसी क्लब में बिताया है। वह क्लब के लिए अब तक 422 मैच खेल चुके हैं।

पिक 30 साल के हैं और वह 2008 बार्सिलोना क्लब में लौटे थे और टीम के मुख्य खिलाड़ी बन गए।

बार्सिलोना के साथ पिक ने तीन बार चैम्पियंस लीग, छह स्पेनिश लीग, पांच कोपा डेल रे, पांच स्पेनिश सुपर कप, तीन यूरोपियाई सुपर कप और तीन क्लब विश्व कप खिताब जीते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493