सर्जिकल स्ट्राइक पर आधारित किताब पर बनेगी फिल्म

मुम्बई, 29 जनवरी (आईएएनएस)। भारत द्वारा पाकिस्तान के कब्जे वाले इलाके में आतंकवादी संगठनों पर भारतीय सेना की सर्जिकल स्ट्राइक पर नितिन ए. गोखले द्वारा लिखी गई किताब ‘सिक्योरिंग इंडिया द मोदी वे : पठानकोट, सर्जिकल स्ट्राइक एंड मोर’ पर एक फिल्म बनने वाली है।

ऑडबाल मोशन पिक्चर ने फिल्म बनाने के लिए किताब के अधिकार खरीद लिए हैं।

निर्माता नितिन उपाध्याय गणतंत्र दिवस की पूर्वसंध्या पर योजना की प्रगति बताने के दौरान खुश दिखे। वे 2016 में जम्मू-कश्मीर के उरी में आतंकी हमले के बाद नियोजित सर्जिकल स्ट्राइक को पर्दे पर वास्तविक रूप में उतारने के लिए प्रतिबद्ध दिखे।

गोवा के मुख्यमंत्री और तत्कालीन रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने फिल्म बनाने के लिए उपाध्याय और गोखले का सहयोग करने का आश्वासन दिया है।

पर्रिकर ने बयान जारी करते हुए कहा, “मैं ऑडबाल मोशन पिक्चर्स द्वारा नितिन गोखले की किताब पर फिल्म बनाने पर खुश हूं। इससे और ज्यादा लोगों को सरकार द्वारा देश की सुरक्षा के लिए की गई सर्जिकल स्ट्राइक सहित अन्य महत्वपूर्ण कदमों की जानकारी होगी। मैं फिल्म निर्माताओं को शुभकामनाएं देता हूं।”

उपाध्याय ने कहा, “मैं एक ऐसे विचार से संबद्ध हूं जो आज भी यही सोचता है कि सिनेमा समाज का आइना होता है और लोगों को उत्साहित और प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।”

सर्जिकल स्ट्राइक की पृष्ठभूमि पर आधारित एक अन्य फिल्म ‘उरी’ का निर्माण हो रहा है। इसके निर्माता रोनी स्क्रूवाला हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493