ग्रैमी में प्रस्तुति देने को लेकर नर्वस थे सैम स्मिथ

लॉस एंजेलिस, 30 जनवरी (आईएएनएस)। ब्रिटिश गायक सैम स्मिथ ग्रैमी अवॉर्ड्स में प्रस्तुति देने को लेकर जहां एक ओर नवर्स थे, वहीं रोमांचित भी थे।

लॉस एंजेलिस, 30 जनवरी (आईएएनएस)। ब्रिटिश गायक सैम स्मिथ ग्रैमी अवॉर्ड्स में प्रस्तुति देने को लेकर जहां एक ओर नवर्स थे, वहीं रोमांचित भी थे।

उन्होंने कहा, “लोगों के सामने गाने में अभी भी घबराहट होती है, हां ऐसा ही है।”

वेबसाइट ‘ईऑनलाइन डॉट कॉम’ के मुताबिक, इस बीच, स्मिथ (25) ने ‘टाइम्स अप’ पहल को अपना समर्थन भी दिया। संगीत उत्सव समारोह में उन्होंने हरे रंग का सूट पहन रखा था, जिस पर सफेद गुलाब लगा हुआ था। उन्होंने अपने इस विचार के बारे में बात की कि दुनिया को हर किसी के लिए समान भाव रखने की जरूरत है।

स्मिथ ने कहा, “मैं आशा करता हूं कि हम और बेहतर बनेंगे और मैं बस उम्मीद करता हूं कि हम हर किसी के लिए समानता की दिशा में आगे बढ़ेंगे। एक समलैंगिक शख्स होने के नाते एक समुदाय के रूप में हमें इसकी जरूरत है और दुनिया को अब इसकी जरूरत है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493