वाशिंगटन, 30 जनवरी (आईएएनएस)। अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा है कि अंतर्राष्ट्रीय हवाई क्षेत्र में काला सागर के ऊपर रूसी सैन्य विमान एसयू-27 और अमेरिकी लड़ाकू विमान ईपी-3 असुरक्षित तरीके से एक-दूसरे के आमने-सामने आ गए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, विदेश विभाग की प्रवक्ता हीथर नॉर्ट ने कहा कि रूसी सेना द्वारा हाल में असुरक्षित तरीके से किए गए अभ्यास को लेकर अमेरिका बेहद चिंतित है।
हालांकि, इस घटना की खबर सबसे पहले सोमवार को रूसी समाचार एजेंसी आरआईए ने दी थी, जिसने रूस के रक्षा मंत्रालय के हवाले से बताया था कि रूसी लड़ाकू जेट विमान ने अमेरिकी नौसेना के ईपी-3ई एरिज द्वितीय का रास्ता रोका और इसे रूसी हवाईक्षेत्र का उल्लंघन करने से रोक दिया।
dharmpath.com dharmpath