रियो डी जनेरियो, 30 जनवरी (आईएएनएस)। ब्राजील के पूर्व अंतर्राष्ट्रीय गोलकीपर जूलियो सीजर तीन महीने के अनुबंध पर अपने पूर्व क्लब फ्लामेंगो लौट आए हैं।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, 38 वर्षीय सीजर ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि वह अप्रैल खत्म होने से पहले रियो डी जनेरियो स्टेट चैंपियनशिप के दौरान फ्लामेंगो के लिए खेलेंगे।
पुर्तगाल की क्लब बेनफिका से पिछले नवंबर अलग होने वाले सीजर ने कहा, “मेरे अनुबंध को इन तीन महीनों से आगे बढ़ाने की कोई संभावना नहीं है।”
उन्होंने कहा, “मुझे किसी की जगह चोरी करने में कोई दिलचस्पी नहीं है। मैं यहां टीम की हर संभव मदद करने आया हूं खासकर युवा खिलाड़ियों की। “
यूरोप जाने से पहले सीजर ने 1998 से 2005 तक फ्लामेंगो के लिए खेले। यूराप में वह चीएवो, इंटर मिलान, क्वींस पार्क रेंजर्स और बेनफिका के लिए खेले।
dharmpath.com dharmpath